Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने दिया 26 जिलों की बहनों को रक्षाबंधन उपहार, एक लाख को मिली छत

Published

on

Loading

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को गुजरात के वलसाड जिले में महिलाओं को एक लाख घर उपहार स्वरूप दिए। इन महिलाओं को ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दिए गए हैं। जुजवा गांव में एक कार्यक्रम में मोदी ने विडियो चैट के जरिए 26 जिलों की महिला लाभार्थियों से बातचीत की।

इस योजना के तहत 1.15 लाख से ज्यादा आवासीय इकाइयां, 1,727 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गईं हैं। मोदी ने सार्वजनिक सभा में कहा, “मुझे आज राज्य भर की महिलाओं से बात करने का मौका मिला, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। यह गुजरात की बहनों को मेरा रक्षाबंधन उपहार है।” उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन के पर्व के पहले उन्हें एक लाख घर देना वास्तव में मेरे लिए संतुष्टि का क्षण है। यह घर ‘शानदार’ हैं क्योंकि इनमें कोई मध्यस्थ शामिल नहीं है।”

मोदी ने कहा, “यह मेरा सपना है, यह सुनिश्चित करने का हमारा प्रयास है कि 2022 तक हर भारतीय का अपना घर हो। अब तक हमने सिर्फ राजनेताओं को अपना घर मिलते सुना है। अब हम गरीबों को अपना घर पाते सुन रहे हैं।”

(Input: IANS)

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending