Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देने आया था मुंबई हमले में शामिल आतंकी का भाई!

Published

on

दानियाल गिलानी, अटल बिहारी वाजपेयी

Loading

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी अंतिम यात्रा में पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं शामिल हुए थे। अटल को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के लोग दूर- दूर से दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचे थे। जब अटल प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए बहुत से कदम उठाए थे।

शायद यही वजह है कि उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए पाकिस्तान ने भी एक प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा था। लेकिन श्रद्धांजलि देने से ज्यादा इस प्रतिनिधि मंडल ने परेशान करने का काम किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए इस प्रतिनिधिमंडल में मुंबई आंतकी हमलों में शामिल डेविड कोलमैन हेडली का सौताला भाई दानियाल गिलानी भी थे।

26/11 का यह गुनहगार इस समय अमेरिका की जेल में सजा काट रहा है। उसे 2009 में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था। अमेरिकी जेल में बंद रहते हुए मुंबई हमलों के ट्रायल के दौरान उसने मास्टरमाइंड अबु जुंदाल के खिलाफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही दी थी। नीति निर्धारक गिलानी को भारत भेजने पर हैरान हैं। वह इस समय केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ ही मंत्रियों के कार्यालय के निदेशक भी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘प्रतिनिधिमंडल अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। यह सरकार के लिए बहुत ही शर्मिंदगी वाली बात है।’

सरकारी सूत्रों का कहना है कि दानियल गिलानी, ‘पाकिस्तान के नौकरशाह ने सार्वजनिक तौर पर हेडली के साथ अपने संबंध होने की बात खारिज की है।’ सूत्रों का कहना है कि अभी तक उसके आतंकियों से किसी तरह के लिंक नहीं मिले हैं और वह भारत की ब्लैकलिस्ट में भी शामिल नहीं हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘दानियल को ब्लैकलिस्ट की जांच करने के बाद ही गिलानी को वीजा जारी किया गया था। वह हमारी ब्लैकलिस्ट में नहीं आते हैं। उनके आतंक से जुड़ाव की कोई खबरे नहीं हैं।’

हालांकि ये और बात है कि गिलानी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के दौरान वहां मौजूद नहीं रहे। वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ पाकिस्तानी कानून मंत्री सैय्यद अली जफर, पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद और दक्षिण एशिया के महानिदेशक महमूद फैजल की अनौपचारिक बैठक में ही शामिल हुए।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending