Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब 6 साल के थे निक जोनस तब ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बीते शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर ली। 18 जुलाई को अपने इंगेजमेंट सेरेमनी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थी। भारतीय परिधान में निक भी बिल्कुल हिंदुस्तानी लग रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा

निक और प्रियंका के इस सगाई समारोह में परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए। जिसके बाद शाम को हुए ग्रैंड पार्टी में अंबानी परिवार सहित फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज कलाकार नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि निक अपनी मंगेतर से उम्र में 10 साल छोटे हैं। ऐसे में आज हम आपको 19 साल पहले की कुछ ऐसी तस्वीरों से रूबरु कराने जा रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा कुछ इस तरह दिखती थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

गौरतलब है कि प्रियंका ने निक के लिए ही सलमान खान की ‘भारत’ छोड़ दी। खबर है कि प्रियंका जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती  हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending