Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने काट दी जीभ, और फिर…

Published

on

कानपुर

Loading

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जुबान काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है।

मामला कानपुर के कर्नलगंज इलाके का है। आरोपी पति का नाम शकील है। शकील मजदूरी कर परिवार चलाता था। पुलिस का कहना है कि शकील को ड्रग्स और शराब की लत थी जिसका उसकी पत्नी लगातार विरोध करती थी।

इसी विरोध से तंग आकर उसने पत्नी की जीभ काट दी। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

पूरे मामले में कर्नलगंज के एसएचओ अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी ने गुस्से में पत्नी की जीभ काटी है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘शुक्रवार रात दोनों के बीच शराब की आदत को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था जिसके बाद शकील ने गुस्से में आकर पत्नी की जुबान काट ली। कैंची से पत्नी की जुबान काटने के बाद वह फरार हो गया। हमने महिला की छोटी बेटी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश कर रहे हैं।’

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending