Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एक और बयान, “अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम मिलकर बनाएंगे राम मंदिर”, जानिए किसने कहा?

Published

on

Loading

फैज़ाबाद। राम मंदिर पर आपने कई भड़काऊ बयान तो सुने होंगे लेकिन पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने एक ऐसा बयान दिया है जो शायद किसी शांति की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन उनके इस बयान में भी एकतरफी बात झलक रही है। उन्होंने कहा कि अब ना हिंदू कुर्बानी देगा और ना मुसलमान, दोनों मिलकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

वेदांती ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद जनता में राम मंदिर निर्माण का विश्वास जागा। राम मंदिर आंदोलन हिंसा से नहीं अहिंसा से होगा।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल ने भी हिंसा को स्थान नहीं दिया। अहिंसा का आंदोलन पूरे देश में चलाया, जिससे पूरे विश्व में हिंदू एक हुए। राम मंदिर आंदोलन के चलते ही अटल बिहारी वाजपेई और 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending