Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

करूणानिधि का निधन या कमल हासन की वापसी: कितना कमाएगी ‘विश्वरूपम-2’?

Published

on

Loading

मुंबई। अगर आप अच्छा सिनेमा देखने के शौकीन हैं तो कमल हासन को बख़ूबी जानते होंगे। जी हां, ‘चाची 420’ वाले कमल हासन। लेकिन आज अचानक हम कमल हासन को क्यों याद कर रहे हैं? दरअसल आज कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म ‘विश्वरूपम-2’ रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म 15 अगस्त के वीकेंड को देखते हुए रिलीज़ की गई है। ‘विश्वरूपम-2’ मूल रूप से तमिल में बनी है लेकिन हिंदी में भी रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म कमल हासन की ‘विश्वरूपम’ का सीक्वल है और इस फिल्म से कमल हासन एक लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

हिंदी में और कई प्रदेशों में रिलीज़ होने की वजह से यह माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने अनुमान लगाया है कि फिल्म हिंदी क्षेत्रों में पहले दिन कुल 2 से 2.5 करोड़ का कारोबार कर सकती है। उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई कि 7 अगस्त को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के निधन की वजह से साउथ खासकर तमिलनाडु में फिल्म के बिज़नेस पर असर पड़ सकता है। तमिल में इस फिल्म को वेणु रविचंद्रन ने प्रोड्यूस किया है।

‘विश्वरूपम-2’ एक भारतीय सैनिक के जासूस बनने की कहानी है। कमल हासन ने फिल्म के निर्देशन के साथ ही इसका सह-लेखन भी किया है। विश्वरूपम-2 में कमल हासन के अलावा वहीदा रहमान, शेखर कपूर, राहुल बोस, जयदीप अहलावत और पूजा कुमार जैसे सितारे हैं। ‘विश्वरूपम’ का पहला पार्ट 2013 में रिलीज़ हुआ था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending