Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे की मौत, व्यापम घोटाले में थे आरोपी

Published

on

Ramnaresh-yadav-son-dead

Loading

लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे की मौत हो गई है। राज्यपाल रामनरेश यादव के पुत्र शैलेष यादव की लखनऊ में मौत हो गई। शैलेष मध्य प्रदेश के चर्चित व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में आरोपी है।

रामनरेश यादव के दूसरे पुत्र शैलेष की तबियत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। वह लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर रह रहे थे। बुधवार को उनको आवास में मृत पाया गया। मौत के शुरुआती कारणों में ब्रेन हैमरेज को वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यापम घोटाले में नाम आने के बाद से ही शैलेष यादव तनाव में थे। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर भी बढ़ गया था। एमपी राजभवन ने भी शैलेष की मौत की पुष्टि की है।

बेटे की मौत की खबर सुनकर भोपाल में मौजूद राज्यपाल रामनरेश यादव को सदमा लग गया और उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में व्यापमं द्वारा अनुचित तरीके से अयोग्य लोगों को भर्ती कराने के आरोप लगे हैं। इस घोटाले में सरकारी पदों पर बैठे कई जिम्मेदार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। राज्यपाल यादव के बेटे शैलेष यादव का नाम भी इस घोटाले में सामने आया था। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव पर भी घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसे लेकर उनके इस्तीफे की चर्चा भी थी, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। इस सिलसिले में रामनरेश राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending