Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Friendship Day 2018 : बॉलीवुड स्टार्स जिनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं दुनिया वाले

Published

on

Loading

फ्रेंडशिप डे को आज दुनियाभर के लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और आज के दिन लोगों ने काफी मस्ती की और अपने दोस्तों संग आउटिंग की। सोशल मीडिया भी दोस्ती के तराने गा रहा है। मतलब पूरा माहौल ही दोस्तीमय हो चुका है। बॉलीवुड की दुनिया में भी कई ऐसे पक्के वाले फ्रेंड्स है जिनकी दोस्ती की मिसालें लोग दिया करते हैं।

साभार – इंटरनेट

ऋतिक रोशन-फरहान अख्तर – ऋतिक और फरहान की दोस्ती काफी पुरानी है या कहें कि ये दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने अपने करियर के लिए रास्ता भी एक ही चुना है। फरहान ने अपनी फिल्म दिल चाहते में ऋतिक के साथ काम किया। इसके बाद इनकी दोस्ती फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में भी नजर आई।

साभार – इंटरनेट

करीना कपूर खान- अमृता अरोड़ा – बॉलीवुड में आज तक हमने एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट के बारे में तो काफी बार सुना है। लेकिन इनमें से कुछ ही एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें बेस्ट फ्रेड्स फॉरऐवर कहा जा सकता है। इन्हीं में से एक करीना और अमृता की दोस्ती भी है।

साभार – इंटरनेट

शाहरुख खान- काजोल देवगन –  रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक बॉलीवुड की सबसे फेवरेट दोस्ती है शाहरुख और काजोल। दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। आज भी जब ये दोनों किसी इवेंट या स्टार पार्टी में साथ नजर आते हैं तो वो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता हैं।

साभार – इंटरनेट

सलमान खान-आमिर खान – बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार दोस्तों की जोड़ी की बात करें तो वो है दो खान। सलमान और आमिर को दोस्ती की भी दुनिया दीवानी है।

साभार – इंटरनेट

अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह – बॉलीवुड के गुंडे रणवीर और अर्जुन को कई बार साथ में धमाल मचाते हुए देखा गया है। कॉफी विद करण में दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था। ऑन स्क्रीन ये ‘गुंडे’ रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

साभार – इंटरनेट

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई। शूटिंग के वक्त ही ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद से ही दोनों को साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते देखा जाता है।

साभार – इंटरनेट

अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम – बॉलीवुड़ खिलाड़ी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। इतना ही नहीं ये दोनों एक दूसरे के अच्छे-बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

साभार – इंटरनेट

कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट – कैटरीना कैफ और आलिया की दोस्ती से तो सभी वाकिफ हैं। हालांकि पहले माना जाता था कि रणबीर कपूर के साथ रिलेशन के कारण दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करेंगी। लेकिन कैटरीना और आलिया से न सिर्फ से ट्रेंड खत्म किया बल्कि अपनी प्यारी सी दोस्ती से सभी की सोच में परिवर्तन भी कर डाला।

साभार – इंटरनेट

जैकलीन फर्नांडिज- सोनम कपूर – सोनम कपूर जैकलीन और सोनम की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ होगा। जहां सोनम की शादी में जैकलीन सबसे ज्यादा मस्ती करती दिखाई दी थीं। वहीं सोनम के मुश्किल वक्त में भी जैकलीन ने उनका काफी साथ दिया था। फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के दौरान जब सोनम बीमार हुई थीं, तब जैकलिन उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंती थीं।

साभार – इंटरनेट

अजय देवगन- रोहित शेट्टी – अजय और रोहित की दोस्ती को बॉलीवुड में सबसे गहरी दोस्ती माना जाता है। इनका रिश्ता करीब 25 साल पुराना है। दोनों ने साथ में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी दोस्ती में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending