मनोरंजन
OMG : ये है बॉलीवुड के ऐसे Facts जिन्हें जानकर रह जाएंगे आप दंग
फिल्में तो यकीनन आप सभी देखते होंगे। आपमें से बहुत से लोग बॉलीवुड की दुनिया में हर रोज घट रही बातों को भी जानने में दिलचस्पी रखते होंगे। अक्सर मीडिया के द्वारा आप बॉलीवुड की तमाम जानकारियां पाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनमें से अधिकतर सही नही होती। खैर, आज हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के वे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप जानते नहीं हैं –
ये हैं 16 फ़ैक्ट्स:-
रानी मुख़र्जी महज़ 10 साल की थी, जब सलीम खान ने उन्हें फ़िल्म की पेशकश की थी।
शिल्पा शेट्टी की मां एक एस्ट्रोलॉजर हैं और उन्होंने बहुत पहले ही बता दिया था कि एक दिन वो फ़ेमस पर्सनालिटी बनेंगी।
रानी मुख़र्जी की पहली बंगाली फ़िल्म Biyer Phool (1996) के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके पिता राम मुख़र्जी थे।
एक्टर बनने से पहले अशोक कुमार बॉम्बे टाकीज़ में लैब असिस्टेंट थे।
फ़िल्म यादें के लिए सुनील दत्त का नाम गिनीज़ वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
ऋतिक का रियल सरनेम ऋतिक नागरथ है।
अनिल कपूर प्रोड्यूसर और बोनी कपूर एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन दोनों भाईयों के साथ हुआ उल्टा।
‘स्वदेश’ अरविंद पिल्ललमारी और रवि कुचिमांची नामक दो व्यक्तियों के जीवन पर आधरित फ़िल्म है।
1932 में आई फ़िल्म ‘इंद्रा सभा’ में सबसे ज़्यादा 71 गाने थे।
हॉलीवुड की पहली फ़िल्म रिलीज़ होने से 11 साल पहले बॉलीवुड ने एक शॉर्ट फ़िल्म बनाई थी।
टीवी सीरियल में आने से पहले शाहरुख़ ख़ान स्पोर्ट्स में एक्टिव थे, लेकिन चोट लग जाने के कारण उन्हें रेस्ट करना पड़ा और इसी दौरान उन्हें थेयटर में काम मिल गया।
27 मिलियन डॉलर से बनी फ़िल्म ‘रॉवन’ बॉलीवुड की सबसे मंहगी फ़िल्म है।
गायक कुमार सानू ने एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किये थे।
2013 में बॉलीवुड में 1,724 फ़ीचर फ़िल्में रिलीज़ की गई थी।
अनिल कपूर ने यश चोपड़ा की फ़िल्म परंपरा की स्टोरी सुने बिना ही उसमें काम करने के लिए हां कर दिया था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसमें वो आमिर और सैफ़ अली खान के पिता का रोल निभा रहे हैं, तो उन्होंने फ़िल्म छोड़ दी।
जर्मनी युद्ध के बाद फ़िल्म ‘आवारा’ से राज कपूर ने रूस के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी। इसीलिए आज भी वहां के लोग उन्हें अपना रियल हीरो मानते हैं।
मनोरंजन
धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।
तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।
आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।
-
लाइफ स्टाइल6 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस