Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इंजेक्शन देकर लड़कियों को करते थे बड़ा, फिर कराते थे देह व्यापार

Published

on

इंजेक्शन

Loading

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में इंसानित को शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों को छोटी बच्चियों को इंजेक्शन से जल्दी बड़ा कर जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 11 लड़कियों को बचाया है।

इंजेक्शन

 

इन 11 बच्चियों में चार की उम्र 7 साल से भी कम है। इन मासूमों को हॉर्मोन देकर जल्दी मैच्योर किया जा रहा था, ताकि ये देह व्यापार के लिए जल्दी तैयार हो जाएं। पुलिस के मुताबिक, ‘रैकेट चलाने वाले बच्चियों को करीब डेढ़ लाख रुपये में खरीदते थे। इसके बाद उन्हें हॉर्मोन की सुई लगाकर बड़ी करते, फिर उनसे देह व्यापार कराते थे।’

बच्चियों को भेजा गया बालिका गृह

इंजेक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमे से 6 तस्कर हैं। तस्कर लड़कियों को बड़ा करने के लिए एक डॉक्टर रखते थे। जो बच्चियों को हार्मोन के इंजेक्शन लगाता था। सभी बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है।’ सूचना मिलने के बाद हैदराबाद के गणेश नगर कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारा था, जहां से बच्चियां मिलीं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending