नेशनल
BREAKING: ग्रेटर नोएडा के बाद गाजियाबाद में गिरी बिल्डिंग, एक की मौत
गाजियाबाद: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दो बिल्डिंग गिरने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि गाजियाबाद के मसूरी में रविवार को निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढह गई। जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे में कई मजदूर दबे हुए हैं। इस हादसे में भी एक शख्स की मौत हो गई है।
पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पह पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। इस दौरान मलबे में फंसे करीब 7 लोगों को बचाया जा चुका है, वहीं 6-7 लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह बिल्डिंग गिरी है, वह पूरी तरह से अवैध रूप से बसाई गई है।
वहीं एक चश्मदीद के मुताबिक इमारत में दरार पड़ रही थी। बताया जा रहा है 10 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में मंगलवार की रात करीब 9 बजे दो इमारतें भरभराकर गिर गईं थीं। शनिवार सुबह नोएडा के सेक्टर-63 से बेसमेंट की दीवार गिर गई थी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। शाहबेरी में छह मंजिला इमारत का जमींदोज होना सिर्फ एक हादसा भर नहीं था। बल्कि इस हादसे ने धराशायी हो चुके सरकारी सिस्टम को भी उजागर हुआ है। जो इमारत धराशायी हुई थी, वह अवैध थी।
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल3 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
नेशनल2 days ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
-
नेशनल3 days ago
सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई
-
नेशनल2 days ago
आकाश आनंद को पद से हटाने पर बोले अखिलेश- चाहे कुछ ले बसपा, एक भी सीट नहीं आने वाली