Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ये हैं भारत के अब तक के सबसे बड़े घोटाले, आप भी जरूर जानिए

Published

on

Loading

भारत में अक्सर घोटालों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में देश के दो सबसे बड़े घोटालों पर न्यायालय ने फैसला दिया है जिसमें एक घोटाला न्यायालय के मुताबिक हुआ ही नहीं जबकि दूसरे में आरोपी को सज़ा मिली है। भारत मे घोटालों का इतिहास समृद्ध रहा है। यहां घोटाले भी कोई मामूली नहीं होते। यकीन मानिए घोटालों की रकम जानकर आपके होश निश्चित ही उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं भारत के टॉप घोटालों के बारे में –

साभार – INTERNET

सुरेश कलमाड़ी – साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स आपको याद ही होगा यह हमारे देश का सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़ा घोटाला माना गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 70 हज़ार करोड़ रुपया दिया गया था। लेकिन 35000 हज़ार रुपये खर्च हुए और आज तक बाकी रुपए कहां गए पता भी नहीं चला।

साभार – INTERNET

लालू प्रसाद यादव – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अभी पशुपालन घोटाले के केस में अभी जेल में बंद है। क्योंकि क्योंकि इन पर चारा घोटाले के 950 करोड़ रुपये का आरोप है। जिसे कोर्ट ने सही बताते हुए उन्हें दोषी की सजा दी है।

साभार – INTERNET

ए राजा – यूपीए सरकार मैं कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने एक कर 1,76000 करोड़ रुपए का घोटाला किया। जो महाघोटाला के नाम से जाना जाता है। इस घोटाले को हम लोग 2G के नाम से जानते हैं। इसी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि दिसम्बर 2017 में CBI कोर्ट ने इस मुकद्दमे के सभी आरोपियों को रिहा कर दिया और कहा की ये ग़लत मुकद्दमा किया गया था। वास्तव में ये घोटाला हुआ ही नहीं था।

साभार – INTERNET

मायावती – अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक घोटाले किए सभी घोटाले एक पर एक था। लेकिन पॉलिटिकल एप्रोच के कारण वे कभी भी जेल नहीं जा सकी।

साभार – INTERNET

शरद पवार – महाराष्ट्र में बीसीसीआई की राजनीति की सबसे बड़ी नाम कहे जाने वाले शरद पवार पर जमीन घोटाले, तेलगी घोटाले व गेहूं घोटाले का आरोप लग चुका है। लेकिन राजनीतिक ताकत की वजह से आज तक उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending