IANS News
विद्यालयों में मातृभाषा की शिक्षा अनिवार्य हो : उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)| उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को सभी राज्य सरकारों से विद्यालयों में मातृभाषा की शिक्षा को अनिवार्य बनाने की अपील की।
आंध्र शिक्षा सोसायटी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में यहां उपराष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि भाषा से संस्कृति, मूल्य, नैतिकता और परंपरागत ज्ञान को मूर्त रूप प्रदान किया जाता है।
उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में नायडू ने कहा, कोई जितनी भी भाषा सीखना चाहे उतनी सीख सकता है, लेकिन उसे अपनी मातृभाषा की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सभ्यता के व्यापक सांस्कृतिक पहलुओं को संरक्षित रखने के लिए भाषा की संरक्षा आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की संस्कृति उसकी सभ्यता, लोकाचार, ज्ञान, नैतिकता, रीति और सामाजिक कसौटी का परिचायक होती है और एक दूसरे की भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिलेगी।
नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी दुर्गाबाई देशमुख के कार्यो व उपलब्धियों की सराहना की। सोसायटी उनकी जयंती पर ही अपना स्थापना दिवस मनाती है। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए पथप्रदर्शक कार्य किया।
उन्होंने कहा, वह स्वतंत्रता सेनानी, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में सबके लिए प्रेरणा स्रोत थीं। उन्होंने अनेक अस्पताल, कॉलेज, नर्सिगहोम, और महिलाओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा केंद्र स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
नायडू ने कहा कि देशमुख ने कई समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व को समझा।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई