Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Exclusive : सलमान को मात्र 1 रात में जेल से बाहर निकालने के लिए इन नामी वकीलों ने लिए थे इतने पैसे

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को तो आप जानते ही हैं। सलमान खान और विवाद दोनों एक साथ चलते हैं। आप कह सकते हैं कि दोनों के बीच चोली दामन का साथ है। काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आपको जान कर हैरत होगी कि सलमान महज एक ही रात में जेल से छूट भी गए थे। इस कारनामे को अंजाम दिया था हमारे देश के काबिल वकीलों ने लेकिन इसके लिए सलमान को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ी थी। सलमान को मात्र 1 रात में जेल से बाहर निकालने के लिए किन वकीलों ने कितने पैसे लिए थे ?  आइये जानते हैं –

साभार – INTERNET

राम जेठमलानी – देश के सबसे होनहार और नामी वकील राम जेठमलानी जो कि वर्तमान में 94 वर्ष के है अपनी एक हियरिंग के लिए 30 लाख फीस लेते हैं। सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने के लिए उन्होंने 30 लाख की फीस ली थी।

साभार – INTERNET

फली नरीमन – सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने वाले वकीलों में फली नरीमन भी शामिल है। यह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष है। वर्तमान में इनकी उम्र 88 वर्ष है और इन्होंने सलमान खान को जेल से बाहर निकालने के लिए 15 लाख रुपए लिए थे।

साभार – INTERNET

हरीश साल्वे – मशहूर वकील हरीश साल्वे 9 साल तक केंद्र सरकार में जनरल के पद पर नियुक्त थे। यह देश की कई बड़ी कंपनियों के भी केस लड़ते हैं। सलमान खान को मात्र एक रात में जेल से बाहर निकालने के लिए इन्होंने 15 लाख रुपए लिए थे।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending