Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं ऐश्वर्या राय, यहां से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

Published

on

Loading

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। अब लालू की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक नेता ने यह जानकारी दी। आरजेडी के स्थापना दिवस के जश्न से एक दिन पहले लालू यादव और राबड़ी देवी वाले पोस्टरों में ऐश्वर्या राय भी प्रमुख रूप से दिख रही हैं।

क्षेत्र की जनता में भी इस बात की चर्चा है कि ऐश्वर्या राय राजनीति में एंट्री ले सकती हैं। लेकिन अंतिम फैसला लालू प्रसाद के परिवार को लेना है, खुद ऐश्वर्या को फैसला लेना है कि वो राजनीति में आना चाहती हैं या नहीं।

ऐश्वर्या के राजनीति में आने को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, ‘क्या हुआ अगर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है? वे शिक्षित हैं और राजनीतिक परिवार से आती हैं।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending