Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गोवा से छुट्टी मनाकर लौटीं परिणीती, प्रियंका और निक के रिश्तों पर किए अहम खुलासे

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई लौटी थीं। जिसके बाद वह अपने फैमिली के साथ गोवा छुट्टियां मनाने चली गईं। छुट्टियां मनाते हुए प्रियंका और निक की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इन फोटोज और वीडियोज में कई जगह प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। खबर है कि परिणीती अब गोवा से छुट्टियां मनाकर वापस लौट चुकी हैं। उन्होंने अब निक और प्रियंका के रिश्ते पर खुलकर अपनी बात रखी है।

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए परिणीति ने कई सारी बातें बताईं। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्रियंका के साथ मुलाकात बहुत लंबे समय बाद हुई है। वह इस बार अमेरिका में काफी समय तक थीं। जब वो भारत आती थीं तो मैं शूटिंग के सिलसिले में बहार रहती थी। इस वजह से हमारी मुलाकात नहीं हो पाती थी।’

निक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह बहुत सही समय था सभी के साथ रहने के लिए। यह किसी फैमिली ट्रिप की तरह था जहां हमारे साथ दोस्त भी मौजूद थे। दरअसल ये एक दोस्तों और परिवार वाला ट्रिप था। छोटा और अच्छा। मैं वहां 24 घंटों तक थी और मैंने बहुत अच्छा वक्त बिताया।’

बता दें कि जब प्रियंका और निक भारत आए तो दोनों के हाथ में एक जैसी अंगूठी थी। इससे लगता है कि प्रियंका ने भारत आने से पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया था। हालांकि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं लेकिन इससे प्रियंका को कोई फर्क नहीं पड़ता।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending