Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दुनिया के 19वें सबसे अमीर आदमी के बेटे की सगाई पार्टी में आए सितारे

Published

on

Loading

आकाश अंबानी (27 वर्ष) और श्लोका मेहता (27 वर्ष) दोनों सगाई के बंधन में बंध गए। आकाश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे हैं। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। इसी खुशी में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

मुकेश अंबानी अपने बेटों के साथ

इस अवसर पर आकाश अंबानी ने क्लासी ब्लू कलर का थ्री पीस सूट पहना था, जबकि उनकी मंगेतर श्लोका मेहता हल्के सिल्वर-मैरून गाउन में दिखीं।

इस सगाई की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में सिनेमा और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इनमें कैटरीना कैफ, किरन राव, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, ऐश्वर्य राय बेटी अराध्या के साथ, पूर्व मुंबई इंडियन्स खिलाड़ी हरभजन सिंह और जहीर खान के साथ सागरिका घाटगे, अनुपमा चोपड़ा और जॉन अब्राहम जैसे कई सितारे शामिल हुए।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई

आकाश—श्लोका दोनों मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की है। आकाश (27 वर्ष) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22 वर्ष) हैं।

आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। यह परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी निरव मोदी का निकट संबंधी है। आकाश वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 4 जी सर्विस प्रोवाइडर जियो के रणनीति प्रमुख हैं।

मेहता के तीन बच्चों में सबसे छोटी श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक और कनेक्टफोर की सह-संस्थापक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2018 में शादी की योजना बनाई गई है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending