Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिला जज के साथ कुछ ऐसा ‘गंदा काम’ करता था उनका चपरासी, जज ने फिर जो किया वो आपको चौंका देगा

Published

on

Loading

सीसीटीवी ने बहुत से केस सॉल्व करने में मदद की है। साइबर सर्विलांस पर आज हर कोई भरोसा करता है। एक जज जो अमूमन हर केस में फैसला सुनाकर न्याय करता है उसी के साथ उसके चपरासी ने ‘गंदा वारदात’ कर दिया। जिसका खुलासा जज साहिबा के मोबाइल कैमरे ने कर दिया। फिर जज साहिब ने अपने चपरासी के साथ ऐसा सुलूक किया कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। आखिर क्या है यह पूरा मामला आइये जानते हैं –

साभार – INTERNET

यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। यहां एक महिला जज ने अपने मोबाइल के कैमरे से वो काम कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। इस महिला जज ने अपने ऑफिस में रखी फाइल के बीच में कैमरा छुपाकर रख दिया ताकि किसी को भी इस बात का अहसास ना हो कि यहाँ कोई कैमरा रखा हैं और कमरे में होने वाली सभी गतिविधिया भी उसमे कैद हो जाए।

साभार – INTERNET

महिला जज ने जब रूम की रिकॉर्डिंग करने के बाद उसे देखा तो हर कोई हैरान हो गया। महिला जज को अपने दफ्तर के चपरासी पर पिछले काफी समय से शक था और उस चपरासी के लिए ही ऑफिस में हिडन कैमरा रखा गया था।

साभार – INTERNET

महिला जज पिछले काफी दिनों से अपने दफ्तर के चपरासी के बर्ताव में बदलाव देख रही थी। महिला ने चपरासी को एक दिन पानी लाने को कहा और जब चपरासी पानी लेकर आया तो महिला जज को उस पानी में कुछ अजीब सा लगा जिसके बाद उन्होंने मोबाइल की रिकॉर्डिंग चेक की।

साभार – INTERNET

जैसे ही महिला जज ने वो वीडियो देखा हो सन्न रह गई और उन्हें उल्टी आने लगी। चपरासी ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उसे तुरंत ही सस्पेंड कर दिया। वीडियो में दिखाया गया हैं कि जब महिला जज ने चपरासी को पानी लाने को कहा था वो दूसरे कमरे में गया जहां उसने बोतल से पानी को गिलास में भर दिया। लेकिन पानी देने से पहले चपरासी ने उस पानी में अपना थूक मिला लिया।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending