Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका ने कर ली निक जोनास से सगाई, सबूत तस्वीरों में है!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। कुछ दिनों में प्रियंका चोपड़ा मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। चाहे वो क्वांटिको को लेकर हो या फिर निक जोनास के साथ उनके संबंधो को लेकर। प्रियंका हाल के कुछ दिनों में मीडिया में छाई हुईं हैं। प्रियंका अब एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले की आपकी उत्सुक्ता और अधिक बढ़े, आपको बता देते हैं कि प्रियंका इस बार क्यों चर्चा में बनी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आई थीं जहां उन्होंने निक को अपनी मां से मिलवाया था। उसके बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गोवा चली गईं।

प्रियंका चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका की सगाई निक से साथ हो चुकी है। इन दिनों सोशल मीडिया में निक और प्रियंका की एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें निक और प्रियंका एक साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

फोटोः साभार योगेश शाह

दोनों के हाथ में एक ही तरह की रिंग नजर आ रही है। जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है। पूरे मामले में अभी तक प्रियंका का कोई बयान नहीं आया है देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका इस बात पर कैसे रिएक्ट करती हैं।

 

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending