Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल : दुष्कर्म की शिकार नन को अस्पताल से मिली छुट्टी

Published

on

कोलकाता,पश्चिम-बंगाल,नदिया,अस्पताल,दुष्कर्म,ए-एन-मंडल,सीबीआई,माकपा,भाजपा

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 71 वर्षीय नन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राणाघाट के कॉन्वेंट आफ जीसस एंड मेरी की वरिष्ठ सिस्टर के साथ क्रूरतम तरीके से किए गए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें 14 मार्च को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्मियों ने कॉन्वेंट में लूटपाट भी की थी।

राणाघाट उप-मंडलीय अस्पताल के अधीक्षक ए.एन.मंडल ने कहा, “उनमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सुधार हुआ है और उन्हें शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई।” उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस बीच, पुलिस ने 16 मार्च को राणाघाट में नन से मिलने जा रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को रोकने वाले नाराज लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री का काफिला रोकने वालों के खिलाफ दंगा, गैर-कानूनी तरीके से एक जगह इकट्ठा होने, गलत तरीके से रोकने, सरकारी कर्मचारियों के कत्र्तव्य निर्वाह में बाधा डालने सहित अन्य अपराध को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” दोषियों को गिरफ्तार करने में पुलिस की नाकामी पर स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने ममता के काफिले को रोका था। वे दोषियों की गिरफ्तारी और मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने की मांग कर रहे थे।

ममता ने एक घंटे तक लोगों से घिरे रहने के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर घटना को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को मामले की सीबीआई जांच का प्रस्ताव भेज दिया। हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending