Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शोरूम से निकलते ही महज चंद सेकण्ड्स में कबाड़ हो गयी 4.5 करोड़ की फ़रारी, जानिए पूरा मामला

Published

on

Loading

फ़रारी हर भारतीय की ड्रीम कार है। लेकिन यह इतनी महंगी है कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता। भारत में बेहद गिने चुने लोग हैं जिनके पास फ़रारी है। सोचिये क्या हो अगर आप फ़रारी खरीद लें लेकिन शोरूम से निकलने के बाद और घर पहुंचने से पहले ही वह कबाड़ हो जाये। चौंक गए न आप लेकिन कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है चीन की एक महिला के साथ जिसकी साढ़े चार करोड़ की कार शोरूम से निकलते ही कबाड़ हो गयी। जानिए क्या है पूरा मामला

साभार – internet

यह घटना चीन में हुई है। और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक चीनी महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और उसकी ब्रांड न्यू कार फरारी पूरी तरह बर्बाद हो गयी।

दरअसल, चीन की यह महिला अपनी रेड फरारी खरीदकर बस शो रूम से निकली ही थी। उसने कार स्टार्ट करते हुए इस कार की तारीफ करते हुए ‘अमेजिंग’ कहा ही था कि अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी कार में घुस गई। यह रेड स्पोर्ट कार बैरियर तोड़ते हुए एक बीएमडब्ल्यू एक्स3 से जा टकराई थी।

साभार – internet

इस टक्कर में कार बुरी तरह बर्बाद हो गई। वह और उसके साथ मौजूद लोगों को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई। चीन में फरारी 458 को खरीदने और इम्पोर्ट करने की कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपए पड़ी थी। लेकिन वह इस कार का थोड़ा भी आनंद नहीं ले पाई। यह रेड स्पोर्ट कार पूरी तरह क्रैश हो गई। जिसने भी देखा वह हैरान था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending