Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति निकला नपुंसक तो ससुरालियों ने जेठ से ‘संबंध’ बनाने का डाला दबाव, जेठानी बोली- मुझे कोई आपत्ति नहीं

Published

on

Loading

हमारे भारत में शादी एक पवित्र बंधन होता है। कहते हैं कि लड़की के हाथों पर जिसके नाम की मेहंदी रच जाती है वही उसका सब कुछ हो जाता है। शादी के बाद लड़की के तन, मन और धन पर सारा एकाधिकार सिर्फ उसके पति का होता है। लेकिन इस सब के बावजूद हरियाणा के हिसार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

इसी साल जनवरी में चंडीगढ़ के करीब के एक शहर में इस महिला की शादी हुई थी। दरअसल, सुहागरात के दौरान पत्नी को पता चलता है कि उसका पति नपुंसक है। पति ने शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि वो जिस्मानी तौर पर बीमार है और उनका इलाज चल रहा है।जब बहू ने पति के नपुंसक होने की बात ससुराल वालों को बताया कि उन्होंने कहा कि जेठ से शारीरिक संबंध बनाओ। इसके बाद जेठानी ने भी कहा कि उनको कोई आपत्ति नहीं है। फिर बहू को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे और एक दिन जेठ ने बहू के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की।
इसके बाद बहू थाने पहुंची और उसने जेठ पर रेप आरोप के साथ पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर पर प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाने की दरोगा सुनीता देवी ने केस दर्ज कर लिया है और कहा कि कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending