Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई : मोदी

Published

on

Loading

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। पूरे देश के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अपने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को उनके 48वें जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी का पहला जन्मदिन है।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। वर्ष 1994 में राहुल गांधी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से आर्ट में स्नातक की। इसके बाद वर्ष 1995 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की।

राहुल गांधी वर्ष 2004 से राजनीति में पूरी तरह आए। तभी से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चुनाव लड़ते थे।

राहुल गांधी को 24 सितंबर 2007 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का महासचिव चुना गया। वर्ष 2013 में राहुल गांधी की तरक्की की गई उन्हें कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया और लगातार 19 साल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहने वाली सोनिया गांधी की जगह दिसंबर 2017 में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद का भार सौंपा गया।

हरियाणा में आज से ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करेगी प्रदेश कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर पूरे देश में जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। हरियाणा से कांग्रेस ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हरियाणा में ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की चार वर्ष की नाकामियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के समर्थन में लामबंद किया जाएगा। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

बिहार में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान जारी है, लेकिन इस बीच वहां से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अररिया, झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा और सुपौल में शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं। इन सीटों में एनडीए, महागठबंधन के अतिरिक्त अन्य दलों की दलों की स्थिति देखें तो JDU से 3, RJD से 3, BJP से 1, LJPR से 1, BSP से 1 और CPI M से 1 उम्मीदवार सहित 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और शेष निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending