Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिलिए फ़िल्म स्टार्स के रीयल लाइफ भाई बहन से जो ग्लैमर वर्ल्ड से रहते हैं दूर

Published

on

Loading

हर इंसान की जिंदगी में भाई बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है। फिर वो आम इंसान हो या कोई सेलिब्रिटी। हर इंसान इन रिश्तों को खूब निभाते है। स्टार्स के साथ साथ उनके परिवार के बारे में जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता बनी रहती है। तो आइये हम बताते है कुछ बॉलीवुड सितारों के भाई बहन के बारे में जो फिल्मी चकाचौंध से काफी दूर रहते है।

प्रिंयका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्दार्थ के काफी करीब है। सिद्दार्थ पुणे में एक पब चलाते है जिसका नाम है ‘द मगशॉट लाउंज’। फ़िलहाल सिद्दार्थ स्विटजरलैंड में रहते है।

शाहरुख खान – शाहनवाज़ बेलारुस, शाहरुख की बड़ी बहन हैं। यह शाहरुख के साथ उन के घर मन्नत में ही रहती हैं। दरअसल जब इन के माता पिता का देहांत हुआ तो यह काफी टेंशन में रहने लग पड़ी और जिस वजह से यह डिप्रेशन का शिकार हो गयी।  लेकिन शाहरुख ने उन्हें संभाल लिया और अब बह उन के साथ ही रहती हैं।

रणवीर सिंह – रणवीर सिंह और सोनम कपूर भाई बहन हैं लेकिन इन का रिश्ता दूर का है। रणवीर की बड़ी बहन रितिका फ़िल्मी माहौल से काफी दूर रहती है। लेकिन वो अक्सर अपने भाई रणवीर के साथ देखी जाती है। रणवीर भी अपनी बहन के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है।

अनुष्का शर्मा – कर्णेश शर्मा, अनुष्का शर्मा के भाई हैं लेकिन वो लोगों में इतने पॉपुलर नहीं हैं। लेकिन अनुष्का की तरह यह भी फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं। और फिल्म कंपनी क्लीन स्लेट चलाते हैं।

आलिया भट्ट – आलिया की बहन शाहीन को काफी कम लोग जानते है। वो ‘राज 3’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मों में काम कर चुकी है। शाहीन बॉलीवुड पार्टीज में कम ही दिखाई देती है, पर वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

ऋतिक रोशन – सुनैना ऋतिक रोशन की बड़ी बहन हैं लेकिन इस समय बह अपने पति से अलग हो चुकी हैं और अब उन के साथ नहीं रहती। दरअसल अभी कुछ समय पहले तक सुनैना कैंसर से पीड़ित थी लेकिन अब इलाज करवाने के बाद ठीक हैं।

कंगना रनौत – कंगना की बड़ी बहन रंगोली कंगना की मैनेजर है। उनका सारा प्रोफेशनल वर्क और प्रोजेक्ट्स रंगोली ही हैंडल करती है। वो फ़िल्मी लाइमलाइट से काफी दूर रहती है। रंगोली की शादी हो चुकी है और उनको एक बच्चा भी है जो अक्सर कंगना के साथ देखा जाता है।

अक्षय कुमार – यह अक्षय कुमार की बड़ी बहन हैं और अक्षय इन के काफी करीब हैं। और इनकी शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है, लेकिन यह इन दोनो की पहली शादी नहीं है।  अलका के पहले पति से अलग होने के बाद इन्हे सुरेंद्र से प्यार हो गया था और जब अक्षय और ट्विंकल को इन दोनों के प्यार का पता चला तो इन्होंने इन दोनों की शादी करवा दी।

ऐश्वर्या राय – आदित्य राय ऐश्वर्या राय के भाई हैं। और इस समय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के पद में है। इन्होंने साल 2009 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं श्रीमा राय से शादी की है।

सोनाक्षी सिन्हा – सोनाक्षी के एक नहीं बल्कि दो भाई हैं जिनके नाम लव और कुश हैं।  यह दोनों भी सोनाक्षी की तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव, ‘सदियां’ (2010) में काम कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर – अंशुला कपूर अर्जुन कपूर की बहन हैं जो की गूगल में काम करती हैं। यह दोनों बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे हैं जो की इस समय इस दुनिया में नहीं हैं। अंशुला और अर्जुन एक दूसरे के काफी करीब हैं।

प्रादेशिक

महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस के एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया है।

कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

Continue Reading

Trending