Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनिया ने आंध्र प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया

Published

on

नई-दिल्ली,कांग्रेस,अध्यक्ष,सोनिया-गांधी,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी,संसोधन,पोलावरम,राजधानी,विश्वविद्यालय

Loading

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर आंध्र प्रदेश की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने राज्य से किए वादे पूरे नहीं किए। लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संसोधन) विधेयक, 2015 पर चर्चा के दौरान सोनिया ने कहा कि राज्य राजस्व की कमी से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग में भी राज्य के साथ न्याय नहीं हुआ। सोनिया ने कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना भी क्रियान्वित नहीं हुई। उन्होंने कहा, “इसपर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। आखिरकार यह भारत सरकार की परियोजना है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पास अपनी भव्य राजधानी होनी चाहिए, लेकिन पर्याप्त रूप में कुछ भी प्रदान नहीं किया गया है। सोनिया ने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय सहित अन्य वादों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश के लोग केंद्र सरकार की उपेक्षा से बेहद दुखी हैं।” सोनिया ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending