Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एम्स में भर्ती, राहुल गांधी स्वास्थ्य की जानकारी लेने सबसे पहले पहुंचे

Published

on

Loading

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई (93 वर्ष) का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से आॅल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया है। इस खबर को सुनकर भाजपा के बड़े नेताओं, उनके समर्थकों और भाजपा समर्थकों में एक घबराहट की लहर फैल गई है। एम्स की शाम को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि अटल बिहारी वाजपेई के सभी अंग सुचारू रुप से कार्य कर रहे हैं। सिर्फ यूरिन में संक्रमण है। कल सुबह संभवत डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भर्ती कराए जाने के बाद एम्स में विशिष्ट व्यक्तियों का दौरा शुरू हो गया। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। राहुल गांधी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा पहुंचे। इसके बाद अमित शाह वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। शाम को करीब 7.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी अस्पताल पहुंचे।

इससे पूर्व एएनआई की सूचना के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्षतम नेता अटल बिहारी वाजपेयी नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यह अटल बिहारी वाजपेई का रूटीन चेकअप है। जिसके तहत स्वास्थ्य संबंधी कुछ जरूरी जाचें की जाती हैं।

आॅल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में अटल बिहारी वाजपेई की जांचे हो रही हैं। एम्स के प्रवक्ता बी.एन.आचार्य ने कहा कि वाजपेयी (93) एम्स के निदेशक व पलमोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया के देखरेख में रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले कई वर्षों से खराब चल रही हैं। इसलिए उनका कहीं आना जाना नहीं होता है, और वह अपने घर में ही रहते हैं।

भाजपा संस्थापकों में शामिल अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से सांसद चुने गए थे। 25 दिसम्बर, 1924 में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending