Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रीती ने सोनम को किया कॉपी, लेकिन इतने से काम में लगा दिए दो साल?

Published

on

Loading

मुंबई। जब से बॉलीवुड में सोनम की शादी हुई है तब से पूरा बॉलीवुड शादी के रीती-रिवाजों से बाहर ही नहीं निकल पा रहा है। सोनम की शादी के तुरंत बाद नेहा धूपिया का शादी करना और अब प्रीती जिंटा का अपना नाम बदलना। अरे नहीं! प्रीती ने अपना पूरा नाम नहीं बदला है, उन्होंने सिर्फ सोनम कपूर आहूजा की तर्ज़ पर अपने नाम के बीच में अपने पति का नाम जोड़ लिया है।

प्रीती ने अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ 28 फरवरी 2016 को शादी रचाई थी। दोनों एक-दूसरे को एक साल तक डेट करते रहे। शादी के दो साल बाद प्रीती ने अपने नाम में अपने पति के नाम को जगह दी है। जिस के मुताबिक अब प्रीती का पूरा नाम ‘प्रीती जी जिंटा’ हो गया है। प्रीती ने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। कुछ समय पहले ही सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी के कुछ समय बाद ही अपने नाम में ‘आहूजा’ एड कर लिया था।

प्रीती के पति जीन उनसे पूरे 10 साल छोटे है। दोनों की शादी 2 साल पहले हिंदू रीती-रिवाजों से हुई थी। शादी में मौजूद थे दोनों के सिर्फ कुछ खास रिश्तेदार। शादी के कुछ दिनों बाद प्रीती ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद प्रीती का चेहरा फिल्मों से गुमनाम हो गया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending