Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस अभिनेत्री का नाम नहीं जानना चाहेंगे….

Published

on

Loading

इन फोटो को देखकर आप वाह—वाह कह उठेंगे। फिल्म ‘महानती’ में अभिनेत्री का अभिनय कर रही हैं। दलकेर सलमान इसमें मुख्य अभिनेता है। इस अभिनेत्री का नाम है कीर्ति सुरेश। फिल्म ‘महानती’ की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश।

‘सावित्री’ साउथ इंडस्ट्री की चर्चित मशहूर अभिनेत्री, डांसर प्लेबैक सिंगर थी। उनकी बायोपिक ‘महानती’ है। इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इस फिल्म में सावित्री का किरदार कीर्ति सुरेश अदा करेंगी। अलावा फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, प्रकाश राज, मोहन बाबू और विजय देवराकोंडा भी नजर आएंगे।

कीर्ति सुरेश के बारे में अगर बात करें तो वो आधी तमिल और आधी मलाली हैं। पिता मलयालम सुरेश कुमार फिल्म निर्माता और मां तमिल अभिनेत्री मेनका हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में राजीव अंकल के ‘पायलट्स’ (वर्ष 2000) में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

कीर्ति सुरेश की मई माह मे महिलाओं के मुख्य पात्र वाली दो फिल्में – तेलुगू-तमिल में ‘महानती’ व हिंदी में ‘राजी’ रिलीज हुई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू व अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

सोच में डूबी : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

चुप्पी : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

मुस्कुराहट : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू व अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending