Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बायोपिक में सावित्री की भूमिका निभाएंगी कीर्ति सुरेश

Published

on

Loading

बायोपिक में सावित्री की भूमिका निभाएंगी कीर्ति सुरेश

चेन्नई | फिल्म ‘रजनी मुरुगन’ और ‘नेनु शैलजा’ में काम करने वाली अभिनेत्री कीर्ति सुरेश आगामी बायोपिक फिल्म में दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करेंगी। अभिनेत्री विद्या बालन, नित्या मेनन और अनुष्का शेट्टी के इस फिल्म में काम करने की अफवाहों के बीच यह सुनहरा अवसर कीर्ति सुरेश के हाथ लगा।

फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने बताया, “कीर्ति के साथ हमारी बातचीत चल रही है। उनके इस फिल्म में होने की अधिक संभावना है। फिलहाल वह शहर से बाहर हैं। उनके लौटते ही हम आधिकारिक रूप से घोषणा करेंगे।”

‘महानती’ नाम की यह फिल्म तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में बनेगी। इसमें अभिनेत्री सामन्था रुथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी सामन्था के नजरिए से सुनाई जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि सावित्री के जीवन पर ही बायोपिक क्यों, किसी और अभिनेत्री पर क्यों नहीं तो अश्विन ने कहा, “पिछले 80 सालों में अनगिनत तेलुगू सिनेमा में अनगिनत अभिनेत्रियां आई हैं, लेकिन किसी ने भी महानती का खिताब अर्जित नहीं किया और आज भी यह सिर्फ सावित्री के लिए संरक्षित है।”

चार जनवरी 1936 को जन्मीं सावित्री ने तमिल-तेलुगू फिल्म ‘समसारम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ‘देवदासु’, ‘मिस्सममा’ ‘चिरंजीवी’ और ‘मायाबाजार’ आदि फिल्मों में शानदार अभिनय से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली।

सावित्री ने ‘चिन्नारी पापलु’, ‘चिरंजीवी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया। वह लोकप्रिय गायिका भी थीं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending