Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की तैयारी में शाहरुख़ खान की बहन, बताया सरहद पार का वो रिश्ता कैसा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शाहरुख़ खान के बारे में जानने वाले लोग जानते होंगे कि शाहरुख़ दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में काम करते थे। मास कॉम की पढ़ाई के बाद NSD से ही उनके अन्दर एक्टिंग का कीड़ा आया। लेकिन कई लोग नहीं जानते होंगे कि उनके पूर्वज पेशावर के हैं। जहाँ आज भी उनकी एक बहन मौजूद हैं जो शाहरुख़ के बेहद करीबी हैं। मुद्दे की बात ये है कि उनकी ये बहन अब पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रहीं हैं।

शाहरुख़ खान की बहन का नाम नूरजहां है। जो पेशावर में पख्तुनवा असेंबली की सीट से चुनाव लड़ेंगी। वो ये चुनाव किसी राजनैतिक पार्टी के निशान के तले लड़ने के बजाय निर्दलीय लड़ेंगी। शाहरुख की बहन उनके बहुत करीब है और वह उनसे मिलने भारत आती-जाती रहती हैं। शाहरुख कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह पेशावर से हैं और अब भी उनके कई रिश्तेदार वहां रहते हैं।

नूरजहां के चचेरे भाई पहले से ही राजनीति में हैं। अब नूरजहां चाहती है कि लोग उन्हें वैसे ही स्पोर्ट करें जैसे उनके चचेरे भाई को करते हैं। नूरजहां महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending