Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का की वजह से रोई थी कैटरीना कैफ, आनंद एल राय बोले- हां ये सच है

Published

on

Loading

फिल्म जीरो के ट्रेलर रिलीज होने के बाद खूब पसंद किया गया हैं। खासकर कई दर्शकों ने तो उनके किरदार को शाहरुख से भी ज्यादा पसंद किया है।


ट्रेलर के बाद, तीनों स्टार्स और निर्देशक आनंद एल राय के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का विडियो रिलीज़ हुआ है। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, विडियो में शाहरुख, कैटरीना, अनुष्का और निर्देशक आनंद एल राय फिल्म से अपने पसंदीदा पात्रों पर चर्चा कर रहे हैं।

शाहरुख को बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) का किरदार पसंद है। अनुष्का को बउआ सिंह (शाहरुख खान) का किरदार पसंद है। वहीं  कैटरीना ने कहा कि स्क्रिप्ट देखने के बाद वे आफिया युसुफजई भिंडेर (अनुष्का शर्मा) का किरदार करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें यह रोल मिला नहीं।

अनुष्का ने कैटरीना को खूब रुलाया है। इस बात की गवाही खुद फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने दी है। अनुष्का किरदार निभाते समय  इतना ज्यादा डूब गई थीं कि कैटरीना शूटिंग के दौरान वह सीन देखकर रो पड़ीं।

जब यही सवाल निर्देशक आनंद एल राय से किया जाता है और उनसे भी यही सवाल किया जाता है। तब आनंद ने कबूल करते हुए कहा कि ट्रेलर के अंत में दिखाया गया रॉकेट उनका पसंदीदा किरदार है और यह सुनकर तीनों स्टार्स हैरान हो जाते है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending