Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिर एक-दूसरे के करीब आएं दीपिका और रणबीर कपूर, देखिए Viral Photos

Published

on

Loading

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने एक फोटो शेयर की, करण ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”The biggest BLOCKBUSTER ever” इस फोटो में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स एक फ्रेम में नजर आएं।

View this post on Instagram

The biggest BLOCKBUSTER ever!!!!!❤️????

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह जैसे स्टार्स इस फोटोज़ में मौजूद हैं। सभी एक्टर्स कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Karan Johar with The Boys!

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on

इन स्टार्स का जमावड़ा बुधवार रात रणबीर कपूर के घर में देखने को मिला। सभी ने एक साथ जश्न मनाया और इसकी फोटोज़ करण जौहर ने शेयर की। इस फोटोज़ में सभी स्टार्स शाहरुख खान पर टूट पड़े हैं। रणबीर कपूर के घर रखी गई यह पार्टी पूरी रात चली और सुबह 6 बजे स्टार्स उनके घर से लौटे।

बता दें, इन दिनों शाहरुख खान फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं, जबकि आमिर खान की दीवाली पर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिलीज होने वाली है। और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  ‘बह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।

गौरतलब हैं कि शाहरुख और आमिर को कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है, लेकिन इस फोटोज़ में दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending