Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होंगे प्रिंस हैरी

Published

on

सिडनी,-प्रिंस-हैरी,आस्ट्रेलियाई,डार्विन,पर्थ,सिडनी,एडीएफ,ब्रिटिश,सैंडहार्स्ट,न्यूजीलैंड

Loading

सिडनी | प्रिंस हैरी सेना छोड़ने से पहले अगले महीने आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होंगे। इस दौरान वह डार्विन, पर्थ और सिडनी में सेना के बैरक में समय बिताएंगे। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आस्ट्रेलिया सुरक्षा बल (एडीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।
एडीएफ प्रमुख मार्क बिंसकिन ने कहा कि आस्ट्रेलियाई सेना में शामिल होने से हैरी को घरेलू संचालन परिवेश और क्षमताओं के बारे में व्यापक जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने एक चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत प्रिंस हैरी की तैनाती शहरी और युद्ध प्रशिक्षण में की जाएगी। इसके साथ ही वे घरेलू गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। आस्ट्रेलियाई सेना में प्रिंस हैरी का कामकाज उनके नियमित ब्रिटिश सेना के कर्तव्यों का ही विस्तार है।

बिंसकिन ने कहा, “ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया का साझा सैन्य इतिहास है और साथ में दोनों के बीच लंबे और स्थाई सहयोग हैं।” केंसिंग्टन पैलेस ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रिंस हैरी 10 सालों तक ब्रिटिश सेना को अपनी सेवाएं देने के बाद सैन्य सेवा छोड़ देंगे। हैरी ने रॉयल सैंडहार्स्ट सैन्य अकादमी से स्नातक की डिग्री हासिल की है। सेना में रहते हुए उन्होंने दो बार अफगानिस्तान में अपनी सैन्य सेवाएं दी हैं। आस्ट्रेलिया सेना में समय गुजारने के बाद हैरी न्यूजीलैंड का अपना आधिकारिक दौरा शुरू करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending