Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ट्रेन में किया प्यार, कार में रेप और फिर लड़की को जीबी रोड ले गया बॉयफ्रेंड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्यार किसी इंसान को तभी करना चाहिए जब उस शख्स के बारे में उसे पूरी जानकारी हो। लेकिन प्यार पर किसका जोर चलता है। इंसान किसी पर भी भरोसा कर लेता है। ऐसा ही एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, उत्तर प्रदेश से। जहां एक लड़की को ट्रेन में सफ़र करते वक़्त सामने की सीट पर बैठे एक युवक से प्यार हो गया। युवक ने पहले लड़की के साथ कार में संबंध बनाए फिर उसे जीबी रोड पर बेचने की तैयारी कर ली। प्यार में पागल लड़की को अपने साथ होने वाली अनहोनी का पता तब चला जब वो जीबी रोड पहुँच गई थी।

उत्तर प्रदेश के शामली इलाके में दौड़ रही ट्रेन में एक 15 साल की लड़की सवार थी। लड़की के सामने एक युवक बैठा था। परवेज नाम का यह युवक, लड़की को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। लड़की बात को समझ नहीं पाई और उसके झांसे में आ गई। उसने परवेज़ की हरकतों को पहली नजर का सच्चा प्यार समझ लिया। दोनों में दोस्ती हो गई। परवेज लड़की को रंगीन सपने दिखाते हुए गाजियाबाद के लोनी में ले आया। यहां उसका दोस्त शोएब भी आ गया। दोनों ने लड़की के साथ यौन संबंध बनाए। लड़की अब भी परवेज के प्यार में पागल थी। उसे पता ही नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है और क्या होने वाला है?

परवेज और शोएब ने लड़की को जीबी रोड स्थित चकलाघर में बेचने की पूरी तयारी कर ली। लेकिन किस्मत का चमत्कार तब हुआ जब दोनों बदमाश जिस व्यक्ति को दलाल समझकर सौदा करने के लिए गए, वो सादी वर्दी में तैनात पुलिस अधिकारी निकला। पुलिस ने जाल बिछाया और बदमाशों से लड़की को लाने को कहा। दोनों जब लड़की को लाए तब, कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending