Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

समाजवादी पार्टी सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी, दूसरे नम्बर पर तेलुगू देशम पार्टी

Published

on

Loading

समाजवादी पार्टी (सपा) 82.76 करोड़ रुपए की घोषित आय के साथ भारत की 32 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे धनी पार्टी है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने आय से 64.34 करोड़ अधिक खर्च की बात कही है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

सपा के बाद 72.92 करोड़ रुपए के साथ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) है व इसके बाद अन्नाद्रमुक है, जिसकी आय 48.88 करोड़ रुपए है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय 321.03 करोड़ रुपए रही। इनमें से 14 पार्टियों का दावा है कि उनकी आय में गिरावट आई है और 13 ने आय में वृद्धि की बात कही है।

पांच क्षेत्रीय दलों ने निर्वाचन आयोग में अपना आयकर रिटर्न जमा नहीं किया है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट व केरल कांग्रेस मणि शामिल हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन व जनता दल सेक्युलर ने घोषणा की कि उनकी संबंधित आय का 87 फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं हुआ है, जबकि तेदेपा ने कहा कि उसकी आय का 67 फीसदी बचा हुआ है।

द्रमुक ने अपनी आय से 81.88 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होने की घोषणा की जबकि समाजवादी पार्टी व अन्नाद्रमुक ने अपने आय से क्रमश: 64.34 करोड़ रुपए व 37.89 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होने की जानकारी दी है।

इन 32 के अलावा 16 क्षेत्रीय पार्टियों की लेखा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इसमें आम आदमी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस व राष्ट्र जनता दल शामिल हैं। (इनपुट आईएएनएस)

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घर से मिले मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, कैश और गहने गायब

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद आज डबल मर्डर से दहल गया। यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी के एक घर से मां-बेटे की लाशें मिली हैं, जो बेड पर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। वहीं जांच में पता चला कि घर में रखने गहने और कैश गायब हैं। यशोदा के पति हरि नारायण की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा बिजेंदर दिव्यांग था।

घटना मकान की दूसरी मंजिल पर हुई है। बाकी परिवार तीसरी मंजिल पर सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण, परिवार के साथ रहती थीं।

यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंद्र का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंद्र का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला।

दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार का आरोप है कि हत्यारे घर में घुसे और यशोदा और बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending