Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटकः मोदी-शाह से भी आगे निकला कांग्रेस का यह नेता, तोड़ दिया सरकार बनाने का तिलिस्म

Published

on

तिलिस्म

Loading

साल 2014 में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला। उसके बाद हर विधानसभा चुनाव में बीजेपी का यह जीत का सिलसिला जारी रहा। अगर किसी चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला तो भी वह उस राज्य में सरकार बनाने में सफल रही। यह मोदी-शाह का जादू ही कहा जाएगा कि त्रिपुरा में महज दो सीटें जीतने के बाद भी बीजेपी ने वहां सरकार बना ली। लेकिन कर्नाटक में दोनों की जोड़ी यह चमत्कार नहीं कर सकी। वह भी तब जब पार्टी बहुमत के बेहद करीब थी। मोदी-शाह के इस तिलिस्म को कांग्रेस के एक नेता ने तोड़ दिया।

तिलिस्म

साभार इंटरनेट

कांग्रेस के इस नेता का नाम डीके शिवकुमार है। यह डीके शिवकुमार की व्यूहरचना थी जिससे बीजेपी की हर चाल विफल हो गई। बीजेपी को बहुमत के लिए केवल 7 सीटों की दरकार थी। बीजेपी भी सरकार बनाने को लेकर बिल्कुल आश्वस्त थी। राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ भी दिला दी। सबकुछ सही चल रहा था लेकिन कांग्रेस के इस नेता ने बीजेपी का खेल खराब कर दिया।

तिलिस्म

साभार इंटरनेट

मेघालय और गोवा में कांग्रेस को इस मोर्चे पर पटखनी दे चुकी पार्टी कांग्रेस की रणनीति को हलके में लिया। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के दखल से तस्वीर धीरे धीरे पलटती चली गई।

मामला हाथ से जाता देख भाजपा ने विपक्ष के लिंगायत विधायकों को साधने के अलावा हर दांव आजमाया मगर उसकी एक भी रणनीति परवान नहीं चढ़ पाई।

तिलिस्म

साभार इंटरनेट

भाजपा की रणनीति फेल करने में दक्षिणी कर्नाटक में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई। बता दें कि यह वही शिवकुमार हैं जिन्होंने गुजरात राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों को अपने गेस्ट हाउस में रखा था।

तिलिस्म

साभार इंटरनेट

इस बार भी इन्होंने ही विधायकों को भाजपा के संपर्क से बचाने की रणनीति का जिम्मा संभाला। विधायक जहां जहां रुके, उसका इंतजाम भी शिवकुमार ने ही किया।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending