Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेल से रिहा न किया जाए लखवी : भारत

Published

on

नई-दिल्ली,भारत,पाकिस्तानी,जकिउर-रहमान-लखवी,केंद्रीय-गृह-राज्य-मंत्री-किरण-रिजिजू,अवैध

Loading

नई दिल्ली | भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से 26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकिउर रहमान लखवी को जेल से रिहा नहीं करने का अनुरोध किया। यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया गया और सदन में सदस्यों ने रिहाई पर विरोध जताया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को यहां बताया, “पाकिस्तान की अदालतों में मुंबई हमले में उसके शामिल रहने से संबंधित सभी दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। इस बीच न्यायालय ने उसकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं।” रिजिजू का बयान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की तरफ से शुक्रवार को लखवी की हिरासत को अवैध करार देते हुए तत्काल उसे रिहा करने का आदेश देने के बाद आया है। रिजिजू ने कहा, “हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि उसकी जेल से रिहाई न हो।” राज्यसभा में भी सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाया। शून्यकाल में मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सदस्य के प्रमोद तिवारी ने कहा, “मुंबई हमला भारत में हुआ था। अगर देश के अंदर आपराधिक घटनाएं होती हैं, देश की सीमा के अंदर कानूनी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

हालांकि, उप सभापति पी.जे.कुरियन ने तिवारी को इस मुद्दे को उठाने की इजाजत नहीं दी, क्योंकि इस पर कोई नोटिस नहीं दिया गया था। उन्होंने तिवारी को इसे अगले दिन उठाने के लिए कहा। लेकिन तिवारी ने उप सभापति से मुद्दे को उठाने देने की अनुमति की मांग करते हुए कहा, “यह राष्ट्र हित का मामला है।” वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, “यदि जमानत आज दी गई, तो हम बाद में मुद्दा कैसे उठा सकते हैं।” कुरियन ने कहा कि सदन को इसकी जानकारी पहले से ही है। लखवी सहित छह अन्य संदिग्धों को फरवरी 2009 से हिरासत में रखा गया है। उस पर नवंबर 2008 में मुंबई हमले की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending