प्रादेशिक
महिला की रेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली गई थीं बीयर और कोल्ड ड्रिंक की बोतल
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में रेप और हत्या की हैवानियत भरी घटना सामने आई है। महिला संग रेप कर उसकी हत्या की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई।
इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार को भोपाल में किराए पर रह रही महिला की डेड बॉडी मिली है। इसके बाद उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। महिला को बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर की है।
पुलिस के मुताबिक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में एक बीयर की बोतल और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। महिला की पहचान सिहोर जिले के इच्छावार शहर के निवासी के रूप में की गई है। महिला का नाम माला बताया जा रहा है, जो यहां एक लड़के के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मकान के कमरे में गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो एक महिला का शव न्यूड अवस्था में मिला। महिला का शरीर बुरी तरह से कटा-फटा था।
अशोक गार्डन शहर के इंस्पेक्टर के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि इन दोनों को देखकर लगता था कि दोनों पति और पत्नी बेहद शांत तरीके से यहां रह रहे थे। महिला ज्यादातर घर पर रहा करती थी, जबकि लड़का बाहर जॉब करने जाया करता था। पुलिस ने मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले ही राजाराम और माला यहां किराए से रहने आए थे। इससे पहले दोनों मोहल्ले में ही किराए के मकान में रह रहे थे।
14 मई की दोपहर को राजा और माला के बीच जमकर विवाद हुआ था। माला से मारपीट किए जाने की आवाज कमरे से बाहर तक आ रही थी, लेकिन पड़ोसियों ने आपसी मामला समझकर दखल नहीं दिया। इसके बाद से राजाराम गायब था। गुरुवार दोपहर मकान मालिक के बेटे को ग्राउंड फ्लोर से तेज बदबू आई।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात