Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नेताजी अब स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज

Published

on

Mulayam_Singh-Yadav, discharge

Loading

गुड़गांव। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव स्थित मेदांता-द मेडिकल हॉस्पीटल से गुरुवार को छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बीते छह दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम को स्वाइन फ्लू संक्रमण की आशंका के बीच सात मार्च (शनिवार) को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मुलायम सिंह की तबीयत सुधरने के बाद गुरुवार पूर्वाह्न् 11.15 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह स्वस्थ और प्रसन्न लग रहे थे। मुलायम के परिजन और पार्टी के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल से घर ले जाने पहुंचे थे। उनका स्वाइन फ्लू का उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें स्वाइन फ्लू नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके सीने और पेट में थोड़ा संक्रमण था, जो ठीक हो गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending