Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गर्लफ्रेंड ने वीडियो कॉल पर पूछा मेरे लिए क्या कर सकते हो,बॉयफ्रेंड ने की लाइव सुसाइड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अक्सर प्यार में किए गए वादों या बातों पर सीरियस नहीं होना चाहिए। जैसे प्यार में चांद-तारे तोड़कर लाना या प्यार में जान दे देना। लेकिन दिल्ली के एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपने प्यार को साबित करने के लिए अपनी जान दे दी, वो भी लाइव। घटना के अनुसार युवक अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे पूछा कि वो उसके लिए क्या कर सकता है? इस पर युवक ने वीडियो कॉल पर ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युवक का नाम गिरिराज था। वो राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला था। वो लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में वह चौथी मंजिल में रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड राजस्थान की ही एक युवती थी। पिछले गुरुवार को रात करीब 9 बजे गिरिराज अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका ने उससे पूछा कि वह उसके लिए क्या कर सकता है? इसके जवाब में प्रेमी गिरिराज ने कहा कि वह उसके लिए अपनी जान भी दे सकता है। इसके बाद देखते-देखते उसने एक चादर से फंदा बनाया और पंखे से बांध दिया। दूसरी ओर वीडियो कॉल पर सच्चाई से अंजान प्रेमिका इन सब को मजाक समझ रही थी। गिरिराज ने एक हाथ में मोबाइल फोन पकड़े हुए दूसरे हाथ से फंदा गले में डाला और लटक गया।

थोड़ी देर बाद एक युवक ने गिरिराज को फांसी पर झूलते देख शोर मचाया। फंदा काटकर उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending