Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार : नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत

Published

on

बिहार,मुख्यमंत्री,नीतीश-कुमार,विधानसभा,भाजपा,बजट-सत्र,राज्यपाल,राजद,अध्यक्ष

Loading

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 140 मत जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन का बहिष्कार कर दिया। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नीतीश कुमार ने अपनी मंत्रिपरिषद के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया।

तीन घंटे तक चली चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने ध्वनिमत से विश्वास मत प्रस्ताव को पारित कराने का प्रयास किया परंतु सरकार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आग्रह पर लॉबी डिवीजन के जरिए विश्वास मत प्रस्ताव का निर्णय किया गया। लॉबी डिवीजन के बाद अध्यक्ष ने वर्तमान मंत्रिपरिषद के पक्ष में 140 मत के समर्थन की घोषणा की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending