Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनम के इंतजार में नहीं कट रही हैं आनंद की रातें, सबकुछ छोड़ मिलने पहुंचे ससुराल

Published

on

सोनम

Loading

8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पूरा कपूर परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। शादी की रस्में भी अब शुरु भी हो चुकी हैं।

सोनम

साभार इंटरनेट

घर में मेहमानों का आना भी शुरु हो गया। शादी की इन तैयारियों के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सोनम

साभार इंटरनेट

खबर है कि सोनम के होने वाले पति अब उनसे एक पल भी दूर नहीं रह पा रहे हैं। शादी में अब महज एक दिन ही बचा है लेकिन आनंद को पल भर की दूरी भी बर्दाशत नहीं है। रविवार को आनंद सोनम से मिलने अपने होने वाले ससुराल पहुंचे।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja snapped in Bandra today #photooftheday #friday

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वहां पहुंचते ही होने वाले दूल्हे राजा का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि आनंद का स्वागत बिल्कुल देसी स्टाइल में हुआ। दरवाजे पर ढोल बजते साफ देखा जा सकता था।

जाह्नवी कपूर अपने होने वाले जीजा का स्वागत करती नजर आईं। शरारा पहने जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। सोनम और आनंद और के फेरे सोनम के मासी के घर होंगे।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending