Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक का दौरा स्थगित कर शुक्रवार देर रात लखनऊ लौट आए। वह सीधे आगरा पहुंचे, जहां आज वह तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को आए तूफान की वजह से आगरा में सबसे ज्यादा 43 लोगों की मौत हुई थी। विपक्ष के दबाव के बाद, योगी को कर्नाटक का दौरा छोड़कर उत्तर प्रदेश आना पड़ा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने योगी को कर्नाटक में राजनीति के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। अखिलेश ने कहा कि उन्हें कर्नाटक चुनाव प्रचार छोड़कर वापस आ जाना चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,”योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत उत्तर प्रदेश वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं तो फिर हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।”

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक से अपने कार्यक्रम स्थगित कर शुक्रवार को रात 9.37 बजे आगरा पहुंच गए। योगी शनिवार को मेडिकल कॉलेज में घायलों से मिलने जाएंगे। उसके बाद खेरागढ़ और फतेहाबाद का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विशेष वायुयान से शुक्रवार की रात 9.37 बजे हुबली एयरपोर्ट कर्नाटक से चलकर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कार द्वारा वे सर्किट हाउस गए। रात्रि विश्राम करने के बाद वे शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

इनपुट आईएएनएस

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending