Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस चाय वाले ने वो कर दिखाया जो मोदी जी भी नहीं कर पाए, लगा है बधाईयों का तांता

Published

on

Loading

जयपुर। मोदी जी कहते हैं कि वो पहले चाय बेचा करते थे। आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं। लोग उन्हें प्रेरणा का एक स्रोत मानते हैं। लेकिन जैसलमेर में एक चायवाला और है, जिसने वो कर दिखाया है जो मोदी जी ने भी नहीं किया। अब आप सोचेंगे कि देश के प्रधामंत्री बनने से बड़ा क्या हो सकता है? जैसलमेर के इस लड़के ने, जिसके पिता चाय बेचते हैं, UPSC की परीक्षा टॉप की है और IAS अधिकारी का पद हासिल किया है। हालाँकि पदों की तुलना में प्रधानमंत्री का पद बहुत बड़ा होता है, लेकिन योग्यता दोनों पदों का फ़र्क साफ़ कर देती है।

राजस्थान के जैसलमेर निवासी देशलदान ने आईएएस में 82वीं रैंक हासिल कर अपने घर-परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। देशलदान के पिता चाय बेचते है। बचपन से ही देशलदान पढ़ाई में अव्वल था। आर्थिक मुश्किलों के बावजूद उसके पिता ने ब्याज पर पैसे लेकर भी उसकी पढ़ाई को जारी रखी। अब वह मेहनत सफल हो गई है। यूपीएससी सिविल सर्विस 2017 के परिणामों में जैसलमेर निवासी देशलदान का चयन हुआ है। उन्होंने 82वीं रैंक हासिल की है। पूर्व में उनका चयन आईएफएस में भी हो चुका है।

देशलदान के आईएएस चयन की ख़बर मिलते ही उनके घर-परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और उत्सव जैसा माहौल है। घर पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा है। देशलदान के पिता कुशलदान की चाय की दुकान जैसलमेर के चुंगी नाका चैराहे पर है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending