Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शक्ति कपूर ने पूनम पांडे संग की फिल्मों में वापसी, टीज़र देख रोमांचित हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में एक दौर था जब कॉमेडी और नेगेटिव रोल्स के लिए अगर किसी एक्टर का नाम जाना जाता था तो वो थे क्राइम मास्टर गोगो, शक्ति कपूर। लेकिन आज के बॉलीवुड में शक्ति कपूर नहीं उनकी बेटी धमाल मचा रही हैं। लेकिन लम्बे समय बाद शक्ति कपूर बड़े परदे पर वापसी करने जा रहें हैं। उनके साथ कोई और भी वापसी कर रहा है। नाम है पूनम पांडे। दोनों दिखाई दिए हैं एक फिल्म के टीज़र में। टीज़र के बारे में और बातें आपको तफ़सील से बताते हैं।

जिस फिल्म का टीज़र है उसका नाम है, ‘द जर्नी ऑफ कर्म’, फिल्म का टीज़र शुक्रवार को रिलीज़ किया गया। जिसमें शक्ति कपूर के साथ पूनम पांडे बेहद हॉट अवतारा में नज़र आ रहीं हैं। पूनम पण्डे वैसे भी अपने बोल्ड अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस 33 सेकंड के टीज़र में वो एक सीन में रोती हुई भी नज़र आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी इसके नाम ‘द जर्नी ऑफ कर्म’ से काफ़ी मिलती झुलती है। एक गरीब लड़की जो अपनी मां के साथ रहती है। वो आईटी इंजीनियर बनना चाहती है और अमेरिका में पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन पैसों की दिक्कत के चलते उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इस फिल्म में पूनम पांडे और शक्ति कपूर एक साथ नज़र आएंगे। इसको डायरेक्ट किया है शिवेंद्र दहिया ने और प्रोड्यूसर हैं जगबीर दहिया। फिल्म में म्यूज़िक दिया है डेनिश अल्फाज और ओंकर मिंहास ने।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending