Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटिश सांसद बने संरा मानवीय सहायता प्रमुख

Published

on

संयुक्त-राष्ट्र-महासचिव,बान-की-मून,कैबिनेट,अमोस,स्टीफन-डुजैरिक,रोकथाम

Loading

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने ब्रिटिश सांसद स्टीफन ओ’ब्रिन को संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता प्रमुख नियुक्त किया है। वह वालेरी अमोस की जगह लेंगे। ब्रिटिश कैबिनेट की पूर्व सदस्य अमोस ने पिछले साल नवंबर में संयुक्त मानवीय सहायता प्रमुख के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। चार साल से अधिक समय तक इस पद पर रहने वाली अमोस मार्च के आखिर में पद छोड़ेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन डुजैरिक ने सोमवार को कहा, “ओ’ब्रिन को बहुपक्षीय कूटनीति और वकालत का व्यापक अनुभव है।” ओ’ब्रिन वर्ष 2012 से साहेल क्षेत्र के लिए ब्रिटेन के विशेष प्रतिनिधि रहे हैं। साहेल क्षेत्र में उत्तरी और पश्चिमी अफ्रीका के नौ देश शामिल हैं। उन्होंने मलेरिया और तेजी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर अभियानों का नेतृत्व करने के लिए 2014 का चैंपियन एक्शन अवार्ड जीता है। डुजैरिक ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय विकास एवं स्वास्थ्य देखभाल में 20 सालों से ज्यादा अनुभव के साथ मानवाधिकारों के सशक्त पैरोकार ओ’ब्रिन से नए और रणीनीतिक विचार लाने की उम्मीद है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending