Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Breaking : संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। 8 अप्रैल को 1938 को घाना में जन्मे कोफ़ी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी थे। अन्नान को सीरिया में संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।

अन्नान पहले अफ्रीकी मूल के संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे। उन्होंने लगातार दो टर्म 1997 से 2006 तक महासचिव का पदभार संभाला। महासचिव रहने के दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

अन्नान के निधन की जानकारी देते हुए उनके द कोफ़ी अन्नान फाउंडेशन ने उन्हें ‘वैश्विक राजनेता और अंतरराष्ट्रीय स्टेट्समैन बताया, जिन्होंने अपने जीवन भर एक बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए संघर्षरत रहे।’

हाल के दिनों में वह रोहिंग्या और सीरिया के शरणार्थी संकट के समाधान के लिए काम कर रहे थे। सीरिया में संकट के समाधान के लिए उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से भी मुलाकात की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending