Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यह कीर्तिमान रचने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना यह भारतीय कप्तान

Published

on

Loading

आईपीएल 2018 में एक नया रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड आपके एक पसंदीदा खिलाड़ी ने बनाया है। नाम सुनोगे तो खुशी से उछाल जाएंगे। हम आप को यह भी बता दे कि बतौर कप्तान टी-20 में यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तो आप के अंदर का सब्र का बांध टूट गया होगा।

हम आप को कुछ संकेत देते हैं, जैसे उनकी उम्र इस वक़्त करीब 36 साल की है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रहा चुके हैं। झारखण्ड की राजधानी उनका घर है। समझ नहीं आया तो हम बताते हैं।

यह कीर्तिमान रचने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना यह भारतीय कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तान के रूप में टी-20 में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। महेंद्र सिंह धौनी (36 साल )  ने यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 34 गेंदों पर खेली गई 70 रन की नाबाद पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। धौनी यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

कप्तान धौनी ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के भी उड़ाए। यह पहला मौका है जब उन्होंने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा सात छक्के लगाए। उन्होंने 2013 के बाद से पहली बार आईपीएल के एक सीजन में दो अर्धशतक बनाए हैं।

धौनी ने मैच के बाद कहा कि यह जरूरी है कि आपके दिमाग में हमेशा यह बात रहे कि कितने ओवर बचे हैं और इन डेथ ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending