Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एक महिला जिसने परिवार के सामने प्रेमी को चुना और परिवार को सुला दी मौत की नींद

Published

on

Loading

केरल। कहा जाता है कि प्यार अँधा होता है। लेकिन इतना अँधा भी नहीं होता कि किसी की जिंदगी की कीमत ही भूल जाए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरी केरल में जहाँ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी बसाने के लिए अपने माता-पिता और बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि उत्तरी केरल की रहने वाली पीके सौम्या को अस्पताल में मितली और अपच के लिए भर्ती किया गया था। यही लक्षण उसके माता-पिता और बेटी के भी मृत्यु से पहले थे। जांच टीम का कहना है कि वह अस्पताल में इसलिए भर्ती हुई ताकि किसी को उस पर शक न हो। सौम्या ने बताया कि जब उसकी बेटी की हत्या पर किसी का ध्यान नहीं गया तो उसकी हिम्मत बढ़ गई थी और उसने माता-पिता की भी हत्या कर दी। अपने बयान में सौम्या ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी ईश्वर्या को उसके प्रेम संबंध का पता चल गया था और उसने अपने नाना-नानी को इस बारे में बता दिया था।

कन्नूर के डिप्टी एसपी पीपी सदानंदन ने बताया कि लम्बी पूछताछ में सौम्या ने अपने गुनाह को स्वीकार लिया है। थलासेरी की सत्र अदालत ने बुधवार को सौम्या को चार दिन की पुलिस की हिरासत में सौंप दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending