लाइफ स्टाइल
टूथपेस्ट में छुपा है प्रेगनेंसी जानने का राज, जानिए कैसे
नई दिल्ली। आजकल बाजार में प्रेगनेंसी जानने के लिए तमाम कंपनियों के किट उपलब्ध हैं जिसकी मदद से महिलाएं अपने प्रेगनेंसी के बारे में आसानी से जान लेती हैं। मां बनने का एहसास किसी भी महिला के लिए खूबसूरत होता है। प्रेगनेंसी के बारे में पता करने के लिए महिलाएं बहुत उत्सुक रहती हैं वो तो बस जल्द से जल्द पता करना चाहती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं। ऐसे में आज हम प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़ा एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे महिलाएं यह पता लगा सकती हैं कि वह प्रेगनेंट हैं या नहीं। यूं तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांत साफ करने के लिए किया जाता है लेकिन महिलाएं इसका इस्तेमाल प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए भी कर सकती हैं।
टूथपेस्ट के जरिए प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए एक सफेद रंग का टूथपेस्ट लें।
सुबह नींद से जागकर जब आप पहला यूरीन करने जाएं तो उसे एक डिसपोजल ग्लास में ले लें। अब उस यूरीन में एक चम्मच टूथपेस्ट मिला दें।
अगर उसको मिक्स करने के बाद उसका रंग बदलता है तो ये प्रेगनेंट होने के संकेत हैं। इसके अलावा अगर उसमें झाग बनता है तो ये भी एक पॉजीटिव संकेत हैं लेकिन अगर कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आती है तो आप प्रेगनेंट नहीं हैं। हालांकि यह टेस्ट 100 प्रतिशत सही नहीं होते। इसलिए महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरुर ले लेनी चाहिए।
लाइफ स्टाइल
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल
1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।
2.सोयाबीन
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
3.रागी
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
4.पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।
5.चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।
deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,
डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
-
नेशनल3 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल3 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद3 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन